ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज समय पर जांच से इलाज संभव: डॉ. मुकेश विज

अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल की ओर से ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों और समय पर उपचार के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. मुकेश विज ने बताया कि आज के दौर में ब्रेन ट्यूमर के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। डॉ. विज के अनुसार, लगातार सिरदर्द (विशेषकर सुबह के समय), उल्टी आना, धुंधली दृष्टि, शरीर में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, याददाश्त कम होना और अचानक दौरे पड़ना इसके मुख्य लक्षण हो सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि इन लक्षणों को सामान्य थकान या सिरदर्द मानकर खुद दवा न लें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श करें। आधुनिक इमेजिंग तकनीक और विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी की मदद से अब इसका सफल उपचार संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *