जांजगीर | दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। सीनी और कान्ड्रा सेक्शन के बीच टीआरटी ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते टाटानगर-बिलासपुर-टाट ानगर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 06, 09, 13 और 16 मई 2025 को रद्द रहेगी। यह ट्रेन टाटानगर से रवाना होती है। वहीं, गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 07, 10, 14 और 17 मई 2025 को नहीं चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर से रवाना होती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। टीआरटी ब्लॉक के दौरान ट्रैक पर मशीनों से मरम्मत और सुधार का काम होगा। इस कारण ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा।


