भास्कर न्यूज | जशपुरनगर अखिल विश्व गायत्री परिवार विकासखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन गायत्री शक्तिपीठ जशपुर में किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार के जिला समन्वय काशीराम श्रीवास, जिला सह समन्वयक गौरी शंकर निराला और मुख्य प्रबंध ट्रस्टी साहदुल सिंह की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रज्ञा गीत एवं सत्संकल्प के पाठ के साथ किया गया। इसके बाद विकासखंड समन्वय समिति जशपुर का पुनर्गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेंद्र गुप्ता को विकासखंड समन्वय समिति का ब्लॉक समन्वयक बनाया गया। बता दें कि तीसरी बार धर्मेंद्र गुप्ता को ब्लॉक समन्वयक बनाया गया एवं उनके नेतृत्व में विकासखंड के विभिन्न गांव में अनेकों पांच कुंडीय, नौ कुंडीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, व्यक्तित्व निर्माण शिविर, नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही सह समन्वयक जगन्नाथ सिंह, संगठन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदुमन सन्यासी, साधना प्रकोष्ठ प्रभारी पार्वती सिंह, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह, सप्त क्रांति आंदोलन प्रभारी लखपति सिंह, कोष प्रभारी रवि गुप्ता, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार रात्रे, रचनात्मक प्रकोष्ठ प्रभारी बसंत बड़ाइक, नारी जागरण प्रभारी तूलिका पाठक, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी विश्वनाथ सिंह, ज्ञान यज्ञ प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कंसारी मीडिया प्रभारी चरकू राम को बनाया गया। इसके पश्चात नवगठित समिति के सदस्यों को उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा तिलक लगाकर के सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक काशी राम श्रीवास ने बताया कि गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी (1926–2026) का समारोह वर्ष 2026 में मनाया जा रहा है। 18 जनवरी से शांतिकुंज हरिद्वार से ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ यह उत्सव, युग निर्माण योजना, सेवा, और साधना के माध्यम से 108 स्थानों पर गायत्री महायज्ञ और जनजागरण के साथ पूरे वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा एवं इस कार्यक्रम के लिए जिले भर से लिए गए संकल्प को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को मिलकर पूरा करने की जिम्मेदारी गई।


