रामानुजनगर | रामानुजनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रताप साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनगर अनिल साहू, महामंत्री सौभाग्य दुबे, सुंदर लाल सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत आरंभ कराया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिसका समापन 6 फरवरी को समारोह के साथ होगा। प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।


