अंबिकापुर के रिंगरोड़ में ब्वायफ्रेंड के चक्कर में लड़कियां आपस में भिड़ गईं। दो युवतियों के विवाद को दो अन्य युवतियां रोकते हुए रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो अंबिकापुर के मणिपुर थानाक्षेत्र का बताया गया है। मणिपुर पुलिस के अनुसार किसी ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सड़क पर चार लड़कियां आपस में भिड़ती हुई दिख रही हैं। इनमें दो लड़कियां ब्वायफ्रेंड से फोन पर बात करने को लेकर आपस में लड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। दो युवतियां उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। मौके पर कुछ युवक पहुंचे लेकिन उन्हें छुड़ाने की कोशिश नहीं की। राहगिरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल
घटनाक्रम का वीडियो किसी बाइक सवार ने बनाया। हालांकि यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो देर शाम का है। वीडियो में पुलिस सायरन की आवाज भी सुनाई दे रही है। पुलिस के सायरन की आवाज का हवाला देकर युवकों ने आपस में भिड़ी लड़कियों को झगड़ा बंद करने के लिए कह रहे हैं। किसी ने दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट
वीडियो मणिपुर थानाक्षेत्र का बताया गया है। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मणिपुर थाने में मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिली तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। संबंधित खबर… लड़कियों के दो गुटों में मारपीट, VIDEO:अंबिकापुर में जमकर चलाए लात-घूंसे, एक-दूसरे के बाल भी खींचे; कमेंट करने से शुरू हुआ झगड़ा अंबिकापुर में कला केंद्र मैदान के सामने बुधवार को लड़कियों के दो गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाने लगीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। लड़कियों के साथ कुछ युवक भी थे, वे भी उन्हें अलग नहीं कर सके। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर….


