कांकेर| कांकेर कोतवाली अंतर्गत शहर के भंडारीपारा वार्ड के युवक के पास से पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। मुखबीर की सूचना पर कांकेर पुलिस ने 10 फरवरी को भंडारीपारा के कृष्णा नेताम के पास से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसकी कीमत 800 रुपए है। पुलिस ने कृष्णा नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


