अमृतसर| भंडारी ब्रिज से सिविल अस्पताल की ओर उतरते और चढ़ते समय दोनों तरफ के फुटपाथ पूरी तरह टूट चुके हैं। टूटे फुटपाथ के कारण इलाके में गंदगी भरी हुई है और आसपास का दृश्य भी अव्यवस्थित और भद्दा दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि गड्ढों वाली इन फुटपाथों पर चलते समय पैदल यात्रियों को खतरा रहता है और वाहन भी अक्सर खराब हो जाते हैं। इस कारण रोजमर्रा के जीवन में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन फुटपाथों की मरम्मत कर स्थिति को ठीक करे, ताकि सुरक्षा और स्वच्छता दोनों बनी रहे। – गौतम निवासी राम बाग।


