जालंधर | सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में होली श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अलग-अलग रंग मिलकर सुंदरता को बढ़ाते हैं, उसी प्रकार समाज में विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें अपने जीवन में प्रेम का गुलाल और विश्वास का रंग भरना चाहिए। यहां श्वेता भारद्वाज, मन्नत, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया व अन्य मौजूद रहे।


