T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 बजे से शुरू होगा। मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सीकर के खाटूश्याम मंदिर में इंडिया की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने तिरंगा झंडा बाबा को चढ़ाया। यह तिरंगा झंडा सीकर और जयपुर के कुछ युवाओं ने मिलकर बाबा को चढ़ाया। साथ ही T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के जीत की कामना की। वहीं आज सीकर शहर के सुभाष चौक में बड़ी स्क्रीन पर T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख सकेंगे। यहां व्यापार संघ के द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर में कई रेस्टोरेंट संचालक भी मैच की बड़ी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीम करवाएंगे। IND vs NZ फाइनल:भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बनेगा; टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी।(पूरी खबर पढ़ें)


