भास्कर संवाददाता | चूरू शहर में मित्र मंडल की ओर से बुधवार शाम को निशान यात्रा निकाली गई। रामावतार लोहिया ने बताया कि यात्रा से पहले निशान की पूजा की गई। यात्रा सुभाष चौक स्थित लोहिया निवास से रवाना हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अगूणा मोहल्ला स्थित श्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा में श्याम भक्त डीजे पर भजनों पर नाचते गाते हुए हाथों में निशान लेकर श्याम मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ा कर पूजा की। इस अवसर पर कृष्णकांत लोहिया, सुनील जालाण, कालू सरोठिया, प्रभु मेहरीवाला, विकास बांठिया, विनोद, अजय भालेरी वाला, राजेश बजाज, सुनील बजाज, अशोक खेमका, गणेश लोहिया, शशिकांत क्याल, राजेश पोद्दार, आनंद बजाज, कौशल सरोठिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


