भक्तों ने 108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक पूजन कर अभिषेक किया

अलवर| त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को राजऋषि अभय समाज रंगमंच पर 108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक पूजन-अभिषेक किया गया। सामूहिक पूजा के उपरांत हवन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद शाम को छह बजे रथ में सवार त्रिपोलिया महादेव नगर भ्रमण यात्रा पर निकले। शोभायात्रा राजऋषि अभय समाज से शुरू होकर गोपाल टॉकीज, मन्नी का बड़, नगर निगम, पंसारी बाजार, घंटाघर, होप सर्कस होते हुए त्रिपोलिया महादेव मंदिर पर पहुंची। भोले बाबा की यात्रा में डीजे, घोड़ी-बग्घी, गणेशजी की सवारी, गोरखनाथजी की सवारी, राम दरबार, राधा-कृष्ण की सवारी, शिव अघोरी रूप की सवारी आदि की झांकियां आकर्षक का केंद्र रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *