खरगोन में रविवार को जनजातीय विभाग के कर्मचारियों के बीच टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच खेला गया। महिला वर्ग में खरगोन ब्लॉक और पुरुष वर्ग में भगवानपुरा ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। खरगोन ब्लॉक की महिला टीम ने झिरन्या ब्लॉक को 7 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। पुरुष वर्ग में भगवानपुरा ने भीकनगांव ब्लाक को 39 रन से हराकर विजेता बनी। स्पर्धा के मीडिया प्रभारी प्रभुराम मालवीया ने बताया कि पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुभाष चौहान भगवानपुरा रहे। महिला वर्ग में खरगोन ब्लाक कप्तान रोशनी पाटीदार प्लेयर ऑफ द मैच रही। अतिथियों ने दिए पुरस्कार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज रघुवंशी, आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी, डीईओ एसके कानुडे और खनिज अधिकारी सावन चौहान ने विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए। समारोह में सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या, जिला लोक अभियोजन अधिकारी सिम्मी रत्नम, बीईओ राहुल पाध्ये, सुमेरसिंह जाधव, अशोक कुमरावत, बसंत वर्मा, दिनेश पटेल, संदीप कापड़नीस, प्रभात परमार्थी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता, योगेश वाघ सहित बड़ी संख्या में प्राचार्य व कर्मचारी मौजूद रहे। देखें तस्वीरें-


