भगवान को ठंड से बचाने के लिए कंबल और शाल ओढ़ाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं मंदिर कमेटियों की तरफ से भगवान को ठंड से बचाने के लिए कंबल और शाल ओढ़ा दिए गए हैं। शहर के दुर्ग्याणा मंदिर, श्री मुक्ति नारायण तिरुपति बाला जी धाम मंदिर, गोपाल मंदिर, शिवाला बाग भाइयां समेत अन्य मंदिरों के विराजमान मूर्तियों को गर्म शॉल, कंबल ओढ़ाए है। जबकि गरमाई का भोग भी लगाया जा रहा है। गौर है कि भक्त अपने भगवान पर आस्था रखते हुए उन्हें सर्दी गर्मी से बचाते हैं। ठंड में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए कंबल और शॉल ओढ़ाई जाती हैं. भक्तों का मानना है कि अगर उन्हें सर्दी लगती है, तो भगवान को भी सर्दी लगती होगी। इसलिए, भगवान को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *