भगवान वेंकटेश की महाआरती हुई

रांची | श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को फाल्गुन कृष्ण भौमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में स्नान-दान तिथि पर विशेष अनुष्ठान का विधिवत निष्पादन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की षोडषोपचार पूजा चंदन, अगरू, कपूर, तुलसी दल, गंगाजल, पुष्प, धूप, दीप और वाद्य के साथ संपन्न हुई। नित्याराधन के बाद नक्षत्र, कुंभ और कर्पूर से महाआरती की गई। ग्रास, सुरभि व अग्नि मुद्रा से शोधन कर नैवेद्य अर्पित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *