अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बांके बिहारी लाल मंदिर, शरीफपुरा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी गौरी भारती जी ने भगवान शिव के स्वरूप और उनके श्रृंगार के पीछे छिपे रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साध्वी जी ने बताया कि भगवान शिव को ‘त्रयंबकम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है तीन नेत्रों वाला।


