भगवा पार्टी जिलाध्यक्ष ने की घर-घर भगवा ध्वज लगाने की अपील

भगवा पार्टी जिलाध्यक्ष ने की घर-घर भगवा ध्वज लगाने की अपील
अनूपपुर।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 30 मार्च रविवार से बैठकी के दिन के साथ हो रही है, जो 6 अप्रैल को रामनवमी तक पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय गण वार्ता पार्टी के अनूपपुर जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने जिले के समस्त हिंदू, सनातनी, धार्मिक एवं सामाजिक जनों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर इस धार्मिक पर्व की गरिमा को और भी ऊँचाई दें। जिलाध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि भगवा ध्वज केवल एक रंग या वस्त्र नहीं, बल्कि हिंदू धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का अमिट प्रतीक है। यह ध्वज भारत के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है। यह रंग त्याग, बलिदान, शौर्य, साहस, सेवा, ज्ञान और शुद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज छत्रपति शिवाजी महाराज, प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत के महान योद्धा अर्जुन के रथों पर लहराता था। यह रंग भारतीय आत्मा की ऊर्जा, विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि, जो कि मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का पर्व है, न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह नौ दिन शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि के होते हैं। इस शुभ अवसर पर भगवा ध्वज का धारण करना सनातन संस्कृति के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। द्विवेदी ने सभी हिन्दू भाई-बहनों, माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों से निवेदन किया कि वे इस पावन पर्व पर अपने घरों में भगवा ध्वज अवश्य लगाएं और सनातन धर्म के इस प्रतीक को जन-जन तक पहुँचाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *