लुधियाना | हरनामपुरा स्थित आश्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एक दिवसीय भजन प्रभात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री ज्ञानप्रभा भारती ने श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परमात्मा की सृष्टि अद्भुत रचनाओं से भरी हुई है, लेकिन मनुष्य का मस्तिष्क भी एक अद्वितीय चमत्कार है, जिसकी क्षमता अनंत है। साध्वी ने बताया कि सच्ची आध्यात्मिक अनुभूति केवल गुरु कृपा से संभव है। भजन संध्या के दौरान भक्तिरस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु भावविभोर हो गए।