गिरिडीह|शास्त्रीनगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि तमाम मनभेद व मतभेद भूला कर सौहार्द के साथ होली का पर्व मना,। होली के त्योहार में लोग तमाम गिला शिकवा भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिलते हैं। नए वर्ष में सामाजिक, धर्मिक व राजनीतिक क्षेत्र में उर्जा व उमंग के साथ काम करना है। मौके पर पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, मनोज सिंह, अमर कुमार सिन्हा, तुतुल घोष, अनूप कुमार सिन्हा, मनोज संगई, राजेश जायसवाल, मनोज तुरी, इनोद साव, सिंकू सिन्हा, श्रीकांत, राजेश गुप्ता, राम बाबू, नीलू सिन्हा, अनिल सिंह, अनिल वर्मा, टिंकू सिन्हा आदि उपस्थित थे।


