भट्टा बस्ती में सरस डेयरी बूथ में लगी आग:फ्रीज से गैस लीक होने की आशंका; आग बुझाने की कोशिश

जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में शनिवार को गोरी पार्क के सामने स्थित एक सरस डेयरी बूथ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बूथ को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा बूथ जलकर खाक हो गया। बूथ में रखे फ्रीज से गैस लीक होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगते ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरबिग्रेड ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। बता दें कि शुक्रवार को भट्टा बस्ती में मस्जिद की दीवार गिरने से 21 लोग घायल हो गए थे। घटना स्थल की देखें, PHOTOS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *