भणियाणा पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार:3 अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, चोरी का ट्रांसफॉर्मर बरामद

पोकरण के भणियाणा में पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। भणियाणा थानाधिकारी देवाराम ने बताया-ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में 2 दिसंबर 2024 को कनिष्ठ अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम भणियाणा कार्यवाहक पूनमराम ने भणियाणा में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि डूंगरे की ढाणी में एटीसी टावर के पास लगा 5 केवी का ट्रांसफॉर्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी के मामले में गठित टीम के द्वारा आरोपी की तलाश कर आरोपी मसूर खां पुत्र अब्दुल खां निवासी सांकडा और हमीद खां पुत्र सलीम खां सांकडा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफॉर्मर भी बरामद किया। आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
भणियाणा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल आरोपी रूगनाथ राम निवासी फलसुण्ड को गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
वहीं भणियाणा में एक धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि 5 दिसंबर 2024 को पीड़ित भूराराम निवासी खीवसर ने थाना भणियाणा में रिपोर्ट पेश कर बताया कि जगदीश नाम के व्यक्ति के द्वारा उसकी बोलेरो पिकअप का इकरारनामा करवा कर गाडी लेकर चला गया और रुपए मांगने पर नहीं दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में गठित टीम के द्वारा आरोपी जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *