भतीजा-बेटी को बचाया, लेकिन खुद डूब गया पिता:जांजगीर-चांपा के हसदेव नदी में 8 घंटे से लापता; ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उतरी SDRF

जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवार एनीकेट में डूबे पिता अब भी लापता है। 8 घंटा बीतने के बाद भी रेस्क्यू टीम को कोई सुराग नहीं मिलने पर बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया है। डीएसपी यदुमणि सिदार ने बताया कि अब हसदेव नदी के अंदर SDRF टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उतरेगी। टीम पानी के अंदर कही शैवाल के बीच जाकर खोज बीन करेगी। बता दे कि लक्ष्मी प्रसाद साहू (38 साल) का भतीजा और बेटी एनीकेट में नहाते समय डूब रहे थे तब उसने कूदकर अपने बच्चों की जान बचा ली, लेकिन खुद डूब गया। घटना शनिवार सुबह 7:15 बजे की है। फिलहाल अभी भी रेस्क्यू जारी है। 8 घंटे से जारी है रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। 8 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार खोज में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *