भतीजे ने चाचा का सिर दीवार पर पटका:शराब के नशे में हुआ विवाद, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में होली के दिन एक विवाद में भतीजे ने अपने चाचा का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 4 मार्च की है। यह घटना कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा पुलिस चौकी के ग्राम अरसियां में हुई। मृतक देवीदयाल यादव (65 वर्ष) खेती-किसानी और पशुपालन का काम करते थे। होली के दिन, 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे, देवीदयाल और उनके भतीजे करनसाय राऊत (30 वर्ष) ने शराब का सेवन किया था। शराब के नशे में विवाद, चाचा का सिर दीवार पर पटका शराब के नशे में देवीदयाल बड़बड़ाने लगे, जिस पर करनसाय ने उन्हें घर जाने के लिए कहा। जब चाचा ने बात नहीं मानी, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर करनसाय ने देवीदयाल का सिर दीवार पर बार-बार पटका, जिससे वे लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह करनसाय को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल देवीदयाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी मंगतू राम मरकाम अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे करनसाय राऊत को गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि मृतक के सिर पर अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *