भतीजे ने बुआ के साथ की छेड़छाड़:रायगढ़ में पहले दोनों ने शराब पी, लात-घूंसे से पीटा, फिर दांत से भी काटा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भतीजे ने अपनी सगी बुआ के साथ छेड़छाड़ की है। महिला ने जब उसका विरोध किया, तो लात-घूंसे से मारपीट कर युवक ने उसके हाथ को दांत से काट दिया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला 6 फरवरी को घर में अकेली थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला भतीजा गौतम कुलदीप (32) उसके घर आया। इसके बाद दोनों ने शराब पी। उसे अकेली देखकर उसकी नीयत बदल गई। वो अपनी बुआ के साथ छेड़छाड़ की। परिवार में नहीं सुलझा मामला घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। जहां दोनों परिवारों के बीच आपसी बात हुई, लेकिन परिवार के मामला नहीं सुलझाने पर महिला अपने परिजनों की सलाह पर आज चक्रधर नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा- पुलिस इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *