भनपुरी के रामेश्वरम नगर में रात 10:30 बजे हुई घटना:पत्नी से झगड़कर चाकू मारा, घर जलाया, खुद जिंदा जला; सिलेंडर फटने से पुलिसकर्मी समेत पांच झुलसे

भनपुरी रामेश्वरम नगर में शुक्रवार रात 10.30 बजे घरेलू विवाद पर बी. अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के. संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। संध्या किसी तरह जान बचाकर मकान से बाहर भागी। राजा ने इसी दौरान मकान के भीतर आग लगा दी। वह मकान से बाहर नहीं आया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास वालों के साथ राजा को बचाने के लिए मकान के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ। आग भभक गई। इससे दो पुलिस जवान हेमंत गिलहरे, विकास सिंह व पड़ोसी विक्रम ठाकुर, चेतन योगी व एक झुलस गए हैं। सभी को आनन-फानन में डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है। संध्या का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रात 11.45 बजे जब पुलिस मकान के भीतर घुसी। राजा फर्श पर मृत पड़ा हुआ था। वह बुरी तरह जल गया है। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *