भरतपुर के अटारी में खुलेगा सरकारी कॉलेज:27 करोड़ की लागत से होगा सड़कों का काम; कामां का नाम बदलकर कामवन किया

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया। इस मौके पर सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। इनमें मुख्य सड़क चौड़ीकरण, अटारी गांव में महाविद्यालय, किलों का जीर्णोद्धार की सौगात दी। साथ ही डीग जिले के कामां का नाम बदलकर कामवन कर दिया गया। भरतपुर के लिए क्या रहीं मुख्य घोषणाएं इससे पहले राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरा बजट को पेश करते समय भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की थी। इनमें भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय के निर्माण के अलावा टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की थी। जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी ऐलान किया था। साथ ही नए एयरपोर्ट के लिए फिजि​बलिटी स्टडी करवाए जाने की घोषणा की गई। बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जबकि 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में स्पोर्ट्स हब बनाने की भी घोषणा की थी। साथ ही केवलादेव में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई थी। भरतपुर के बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भरतपुर में नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे होगा:स्पोर्ट्स हब बनेगा, नदबई में मिनी सचिवालय और बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज की घोषणा राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को तीसरा बजट पेश किया। बजट में भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की गई। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *