भरतपुर के व्यापारी को दिल्ली में दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू,VIDEO:बदमाशों ने फैक्ट्री के बाहर किए 20 वार, भाई बोला-कर्मचारी ने हत्या करवाई

भरतपुर के व्यापारी की दिल्ली में बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। कारोबारी बचने लिए दौड़ा, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर चाकू से करीब 20 वार किए, जिससे कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। फुटवियर कारोबारी के भाई का आरोप है कि फैक्ट्री में कहासुनी के बाद एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। घटना 20 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे नरेला इलाके की है। जिसका वीडियो 22 फरवरी को सामने आया है। जिसमें 15-20 हमलावर कारोबारी रवि चौधरी (20) पर हमला करते नजर आ रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले हमले की तीन तस्वीरें देखें … अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम … बड़े भाई के साथ फैक्ट्री का संचालन करता था भरतपुर में धौर का नगला, थाना उच्चैन निवासी रणवीर चौधरी ने बताया- वह और उनका छोटा भाई रवि चौधरी (27) दिल्ली के नरेला इलाके में फुटवियर फैक्ट्री चलाते थे। सोनू नाम का कर्मचारी फैक्ट्री का संचालन देखता था। रवि रोज फैक्ट्री बंद कर चाबी उसे सौंप देता था, ताकि सुबह समय पर काम शुरू हो सके। 19 फरवरी को कर्मचारी से हुआ था विवाद रणवीर ने बताया-19 फरवरी को फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी राहिल से रवि की कहासुनी हो गई थी। राहिल ठेकेदार सलमान के नीचे काम करता था। विवाद बढ़ने पर रवि ने कर्मचारी राहिल को फैक्ट्री में काम पर आने से मना कर दिया था। इस पर राहिल ने रवि को चेतावनी दी कि उसका ठेकेदार सलमान कुछ भी कर सकता है। 20 फरवरी सुबह किया कर्मचारियों का हिसाब रणवीर ने बताया – 20 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे सलमान का फोन आया कि आज कोई कर्मचारी फैक्ट्री नहीं आएगा और सबका हिसाब कर दिया जाए। रवि ने राहिल के खाते में 12,500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रवि करीब 11 बजे फैक्ट्री पहुंच गया था। 20 से अधिक वार, जान बचाने की कोशिश नाकाम बड़े भाई ने बताया – रात करीब 8:30 बजे रवि फैक्ट्री बंद कर बाहर निकला ही था कि बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। उस समय मेरा साला विश्वेंद्र और कर्मचारी सोनू भी साथ थे। रवि ने ताला लगाने के बाद चाबी सोनू को दे दी थी। इसके बाद रवि हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठ गया। पीछे मेरा साला विश्वेंद्र बैठा था और सोनू सड़क पर खड़ा था। तभी दौड़ते हुए आए बदमाशों ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया। रवि जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 10 हमलावर उसके पीछे दौड़ पड़े। थोड़ी दूरी पर उसे पकड़कर आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ करीब 20 वार किए। हमलावरों के फरार होने के बाद साला विश्वेंद्र मौके पर पहुंचा, जहां रवि गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। विश्वेंद्र ने ही फोन कर घटना की जानकारी दी और रवि को तुरंत SRHC हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के नरेला थाने में मामला दर्ज कराया गया। 21 फरवरी को पैतृक गांव धौर का नगला में अंतिम संस्कार किया गया। चार साल पहले शुरू की थी फैक्ट्री रवि अपने बड़े भाई रणवीर और परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता था। उसके दो बेटे हैं – बड़ा बेटा गगन (2 वर्ष) और छोटा बेटा करण अभी 6 माह का है। रवि की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों भाई वर्ष 2010 से दिल्ली में रह रहे थे। चार साल पहले उन्होंने अपनी फुटवियर फैक्ट्री शुरू की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *