भरतपुर के सरकारी अंबेडकर छात्रावास में एक 16 साल के नाबालिग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पंकज साइंस बायो का स्टूडेंट था और तीन दिन बाद 13 फरवरी को 12वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले थे। मामला शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में सोमवार सुबह का है। सोमवार सुबह जब पंकज को रसोइया और एक लड़का नाश्ता देने के लिए गए तो फंदे से शव लटका देखा। हॉस्टल मैनेजमेंट ने बताया कि पंकज रविवार को ही अपने घर से आया था। दो साल से रह रहा था हॉस्टल में छात्रावास के अधीक्षक गौरव सारस्वत ने बताया कि पंकज (16) भरतपुर के रूदावल थाने के सिंघाड़ा का रहने वाला था। दो साल से वह हॉस्टल में रह रहा था। 11वीं क्लास में उसने हॉस्टल में एडमिशन लिया था। वह मास्टर आदित्येन्द्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहा था। गौरव सारस्वत ने बताया कि वह रविवार को ही अपने घर से आया था। रात 8 बजे खाना खाया और 10 बजे तक वह पढ़ रहा था। रात में पंकज हॉस्टल के स्टूडेंट्स के साथ ही था। यहां सभी से बातचीत की। इसके बाद वह सोने चला गया। सुबह करीब 6:30 बजे चौकी पंकज को उठाने गया तो उसने गेट नहीं खोला। इसके बाद रसोइया और एक लड़का उसे नाश्ता देने के लिए गए थे। पंकज के रूम का गेट खटखटाया तो उसने नहीं खोला। तीन से चार बार गेट को धक्का दिया लेकिन गेट नहीं खुला तो स्टूडेंट ने लात मारकर गेट को खोला। बैडशीट से लगाया फंदा, देर रात सुसाइड की आशंका जब उसके रूम का गेट तोड़ा तो पंकज पंखे पर लटका हुआ मिला। उसने बैडशीट से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। हॉस्टल अधीक्षक गौरव सारस्वत ने बताया कि पंकज सात-आठ दिन से नहीं था। पंकज जिस हॉल में रतिा था, उसमें 14 स्टूडेंट रहते है। पंकज के साथ उसके चाचा का लड़का सुनील भी रहता है। रविवार होने की वजह से हॉस्टल के ज्यादातर स्टूडेंट अपने दोस्तों के यहां चले गए थे। पंकज के चाचा का लड़का भी अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल के दूसरे कमरे में था। पंकज रात में अकेला ही था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने रात में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


