भरतपुर में SIR की फाइनल लिस्ट के बाद 44450 वोटरों की संख्या कम हुई है। भरतपुर में सबसे ज्यादा 22896 वोटर कम हुए हैं। पहले के मुकाबले 44450 वोटर कम हुए है। अगर किसी वोटर को कोई आपत्ती है तो, वह अगले 15 दिन में जिला निर्वाचन अधिकारी के आपत्ति दर्ज करवा सकता है। अगर वहां से भी वोटर संतुष्ट नहीं होता तो, वोटर अगले 1 महीने तक राजस्थान इलेक्शन के कार्यालय में अपील कर सकता है। डेढ़ मनीने तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है वोटर कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि चुनाव कमीशन ने हमें निर्देशित किया था। उसके अनुसार आज भरतपुर जिले का फ़ाइनल पब्लिकेशन कर दिया है। आज पोलिटिकल पार्टी के साथ मीटिंग रखी गई थी। चुनाव आयोग के निर्देश के बारे में उन्हें बताया है। अगर दावे आपत्तियों के डिसीजन से को वोटर संतुष्ट नहीं है तो, वह जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अगले 15 दिन तक अपील कर सकता है। अगर वह कलेक्टर के निर्णय से भी संतुष्ट नहीं है तो, वह जयपुर CO कार्यालय में अपील कर सकता है। 29425 लोगों के नाम आपत्तियों के बाद जुड़े
कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को SIR का काम शुरू किया गया था। उस समय जिले के 11 लाख 33 हजार 8 सौ 81 वोटर थे। उसके बाद पहला ड्राफ्ट निकाला था उसमें 10 लाख 60 हजार 6 वोटर थे। उसके बाद दावे और आपत्तियों का समय आया। जिन लोगों का मैपिंग नहीं हो पाया था। 11 लाख 33 हजार 8 सौ 81 में से 10 लाख 60 हजार 6 वोटर का मैपिंग हम कर चुके थे। जिन वोटरों दस्तावेज नहीं मिले थे वहीं लोग बचे थे। कुछ नए वोटर थे जिनका फॉर्म-6 भरा गया था। अब जिले के कुल वोटर 10 लाख 89 हजार 4 सौ 31 है। जिले में 44450 वोटर कम हुए 16 दिसंबर 2015 को पहला ड्राफ्ट फ़ाइनल हुआ। इसके बाद 29 हजार 4 सौ 25 वोटरों ने आपत्तियां दर्ज करवाई। आपत्तियों के फ़ाइनल करने के बाद कुल वोटरों की संख्या 10 लाख 89 हजार 4 सौ 31 हो गई। कुल 29 हजार 25 वोटर बढ़े। SIR की फाइनल लिस्ट आने के बाद कुल 44 हजार 4 सौ 50 वोटर कम हुए। भरतपुर में 22896 वोटर कम हुए भरतपुर विधानसभा में पहले 2 लाख 88 हजार 6 सौ 39 वोटर थे। फर्स्ट फाइनल ड्राफ्ट में 2 लाख 57 हजार 6 सौ 98 वोटर सामने आये। इसके बाद 8 हजार 45 लोगों की आपत्तियां और भरतपुर विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 65 हजार 7 सौ 43 रह गई। पहले की मुकाबले अब भरतपुर विधानसभा में 22 हजार 8 सौ 96 वोटर कम हुए। नदबई में 7816 वोटर कम हुए नदबई विधानसभा में पहले 2 लाख 97 हजार 1 सौ 26 वोटर थे। ड्राफ्ट के समय 2 लाख 81 हजार 5 सौ 99 वोटर सामने आये। 7 हजार 7 सौ 11 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई और नदबई विधानसभा कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 89 हजार 3 सौ 10 हुई। पहले के मुकाबले नदबई विधानसभा में 7 हजार 8 सौ 16 वोटरों की संख्या कम हुई। वैर में 6610 वोटर कम हुए वैर विधानसभा में पहले 2 लाख 76 हजार 4 सौ 2 वोटर थे। ड्राफ्टिंग के समय 2 लाख 62 हजार 7 सौ 98 वोटर सामने आये। 6 हजार 9 सौ 94 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई। वैर विधानसभा की वोटरों की संख्या 2 लाख 69 हजार 7 सौ 92 हो गई। वैर विधानसभा में कुल 6 हजार 610 वोटर कम हुए। बयाना में 7126 वोटर कम हुए बयाना विधानसभा में पहले 2 लाख 71 हजार 7 सौ 14 वोटर थे। ड्राफ्टिंग के समय 2 लाख 57 हजार 9 सौ 11 वोटर सामने आये। 6 हजार 6 सौ 75 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई। 2 लाख 64 हजार 5 सौ 86 वोटरों की संख्या हो गई। बयाना विधानसभा से पहले के मुकाबले 7 हजार 1 सौ 26 वोटर कम हुए।


