बैकुंठपुर | जिले के ब्लॉक भरतपुर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में जनदर्शन आयोजित होगा। 10 व 24 मार्च को अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे सुबह 11 से 1 बजे तक शिकायतें सुनेंगी। दोपहर 2 से 5 बजे तक राजस्व कार्यालय में न्यायालयीन कार्रवाई होगी।


