भरतपुर शहर में आज तीन अलग-अलग 11KV फीडरों पर मरम्मत और विकास कार्य के चलते 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। कुम्हेर गेट फीडर पर दो घंटे, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) फीडर पर तीन घंटे और जवाहर नगर फीडर पर दो घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख आवासीय और बाजार क्षेत्र प्रभावित होंगे। भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (BESL) के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप ने बताया- कुम्हेर गेट फीडर: दोपहर 12 से 2 बजे तक बंद PWD द्वारा विकास कार्य के चलते कुम्हेर गेट स्थित 11KV फीडर की बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: कुम्हेर गेट इलाका, प्रताप नगर कॉलोनी, बड़ा मोहल्ला, चांद पोल गेट से अनाहत गेट तक का बाजार क्षेत्र, कमला रोड, कोतवाली मार्केट एरिया, भगवान टॉकीज क्षेत्र, बजरंग नगर और क्लासिक मोटर के आसपास का क्षेत्र। IOC फीडर: दोपहर 12 से 3 बजे तक कटौती इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण 11KV फीडर की सप्लाई दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: त्योंगा गांव, खेमकरण चौराहे के आसपास का इलाका और त्योंगा गांव के सामने वाला क्षेत्र। जवाहर नगर फीडर: दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) द्वारा विकास कार्य किए जाने के कारण जवाहर नगर स्थित 11KV फीडर की बिजली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: राजेंद्र नगर का कुछ हिस्सा, जवाहर नगर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र तथा प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे का इलाका।


