भरतपुर में खेत में काम कर रहे किसान की मौत:अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हो सकेगा कारणों का खुलासा

भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके में खेत में काम करते समय अचानक एक किसान अचेत होकर गिर गया। आसपास काम कर रहे अन्य किसान तुरंत उसे लेकर रुदावल के अस्पताल पहुंचे। जहां किसान को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रुदावल थाने के ASI मोहन सिंह ने बताया- घटना बरौदा गांव की है। कोक सिंह (65) अपने खेत पर फसल को पानी दे रहा था। इस दौरान काम करते समय अचानक वह अचेत होकर गिर गया। पास ही कोक सिंह का भाई शिव सिंह खेती का काम कर रहा था। इसके बाद उसे रुदावल के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रुदावल पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने किसी जहरीले जीव के काटने से मृत्यु होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *