भरतपुर में कल धुलंडी मनाई जाएगी। आज ग्रहण की वजह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार होने के कारण बाजार भी बंद हैं। शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही RAC के जवान भी हथियार लेकर तैनात हैं। कल भी सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। 5 मार्च को पुलिसकर्मी होली मनाएंगे। कल मनाई जाएगी धुलंडी कल भरतपुर में धुलंडी मनाई जाएगी। आज कुछ लोग रंग गुलाल में रंगे हुए नजर आए। आज धुलंडी के चलते सरकारी छुट्टी भी है। कल सभी ऑफिस खुलेंगे। साथ ही कल 10वीं और 12वीं बोर्ड के पेपर भी हैं। ऐसे में दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूल के बच्चों को घरों से निकलने में परेशानी आ सकती है। लोग घरों से निकलने में कर रहे परहेज सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक लग गए। 6 बजकर 47 मिनट पर सूतक खत्म होंगे। 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा। वहीं भारत में 6 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक ग्रहण रहेगा। ग्रहण के कारण ही भरतपुर के लोगों के आज धुलंडी नहीं मनाई।


