भरतपुर में छाया रहा घना कोहरा:विजिबिलिटी 20 मीटर रही, ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ा, दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चले लोग

भरतपुर में इस साल का सबसे ज्यादा घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण शहर और बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी महज 10 से 20 मीटर तक रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई। लोग लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। कोहरे के कारण बढ़ी गलन ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। लोग सर्दी दूर करने के कारण अलाप का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती हुई सर्दी वे कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। कल घने कोहरे के बाद दोपहर में करीब 12 बजे धूप निकली थी। जिसकी वजह से लोगों से सर्दी से राहत महसूस की थी। शाम होते-होते फिर से ठंडी हवाएं चलने लगी और रात 10 बजे से शहर और बाहरी इलाकों में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण ट्रैन का टाइम टेबल भी प्रभावित हो गया। वहीं बस भी समय से अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहीं। इस साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई थी। मकर संक्रांति तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश की भी चेतावनी दी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *