भरतपुर में जारी है सर्दी का सितम:कोहरा छठा लेकिन सर्दी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहे लोग

भरतपुर में सर्दी का सितम जारी है। आज सुबह से कोहरा तो देखने नहीं मिला लेकिन, सर्दी ने लोगों की कपकपी छुड़ा रखी है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े में लिपटे हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नदबई, रूपवास, भरतपुर शहर, बयाना में हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना है। कल भी हल्की धूप निकली थी। जिसके कारण शाम होते-होते शीतलहर चलने लगी। रात को हल्का कोहरा छा गया और, मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह कोहरा नहीं दिखाई दिया लेकिन, सर्दी ज्यादा रही। जिसके कारण लोग घरों में दुबके रहे। लोग जगह-जगह अलाव सेकते नजर आए। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। इससे पहले तेज धूप निकल रही थी। बारिश के बाद से जिले का मौसम बदला हुआ है। मकर संक्रांति तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अगले दो दिन में और भी ज्यादा सर्दी बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *