भरतपुर में ट्रेलर के ब्रेक फेल, बाइक को रौंदा:बुजुर्ग और बच्ची बाल-बाल बचे; घना चौराहे पर हुआ हादसा

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद ट्रेलर आगे खड़ी बाइक के ऊपर चढ़ गया। बाइक पर एक व्यक्ति और बच्ची सवार थी। वह बाल-बाल बच गए। घटना में बाइक पूरी तरह से टूट गई। घटना घना चौराहे पर हुई। मौके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने बताया कि एक सेवर की तरफ से ट्रेलर आ रहा था। रेड लाइट हो रखी थी। ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। आगे एक बाइक खड़ी थी, जिस पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक लड़की बैठी थी। ट्रेलर ने पहले तो, बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक पर बैठे बुजुर्ग और लड़की सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रेलर बाइक पर चढ़ गया। घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार बुजुर्ग के मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मथुरा गेट थाना पुलिस को दी गई है। देखिए- घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें ‘टक्कर लगते ही हम दोनों गिर गए’
बाइक सवार बुजुर्ग वीरी सिंह ने बताया- मैं अपने इंद्रा नगर वाले मकान से बहनेरा गांव स्थित अपने घर पर जा रहा था। रेड लाइट होने के कारण मैंने अपनी बाइक चौराहे पर रोक ली। तभी पीछे से एक ट्रेलर आया। उसने मेरी बाइक को टक्कर मारी। इससे मैं और मेरी नवासी गिर गए। इसके बाद ट्रेलर मेरी बाइक पर चढ़ गया। हालांकि घटना में मुझे मामूली चोट आई है। जबकि नमासी सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *