भरतपुर में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। महिला का चेहरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया। काम नहीं करने की बात पर झगड़े के बाद आरोपी बाजार से तेजाब खरीदकर लाया था। इसके वापस लौटकर पत्नी को पीहर जाने के लिए कहा। मना करने पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। महिला रातभर तड़पती रही। सुबह परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे की है। कमाने को लेकर होता था विवाद परिजनों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता। पत्नी उसे कमाने के लिए कहती थी, इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और आरोपी मारपीट करता था। थी। घटना वाली रात भी वह नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने काम करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पहले मारपीट की। बाजार से लाया तेजाब, फिर किया हमला मारपीट के बाद आरोपी कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वह बाजार से तेजाब लेकर लौटा और दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी को मायके जाने के लिए कहा। महिला ने मना किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब चेहरे पर गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना का पता सुबह परिजनों को लगा, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका चेहरा करीब 50% तक झुलस गया है। पुलिस बोली – शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़िता के बयान लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:विरोध करने पर की मारपीट, तेजाब फेंकने की दी धमकी जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़िए


