भरतपुर में पहाड़ी पर दिखा लेपर्ड:ड्रोन उड़ाते युवक ने फोटो लिए, 6 महीने पहले बकरियों का भी किया शिकार

भरतपुर जिले के भुसावर इलाके के निठार गांव में हिंगलाज माता मंदिर के पास पहाड़ी पर लेपर्ड दिखाई दिया है। गांव के एक युवक ने जंगल की तरफ ड्रोन उड़ाते समय लेपर्ड को देखा और उसके फोटो लिए। सूचना मिलने के बाद गांव वालों ने वन विभाग को मूवमेंट की जानकारी दे दी है और लोग मंदिर की तरफ जाने से बच रहे हैं। गांव के लोगों के अनुसार लेपर्ड मंदिर के पास बनी पहाड़ी पर बैठा हुआ नजर आया। ड्रोन कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई। लेपर्ड दिखने की खबर फैलते ही गांव में चर्चा शुरू हो गई और एहतियात के तौर पर लोग उस दिशा में जाने से बच रहे हैं। 6 महीने पहले बकरियों का किया था शिकार निठार निवासी देवेंद्र ने बताया कि पिछले करीब 3 साल से लेपर्ड आसपास के जंगलों में कभी-कभी दिखाई देता है। कुछ समय नजर आने के बाद वह फिर जंगल में छिप जाता है। करीब 6 महीने पहले जंगल में कुछ बकरियां मरी हुई मिली थीं। गांव वालों का मानना है कि किसी जंगली जानवर ने उनका शिकार किया था। वन विभाग को लेपर्ड के मूवमेंट की दी सूचना गांव के लोगों के अनुसार किसी जानवर ने बकरियों का शिकार किया है। कल गांव के एक युवक जंगल की तरफ ड्रोन चला रहा था, उस समय लेपर्ड मंदिर के पास बनी पहाड़ी में दिखाई दिया। युवक ने लेपर्ड के फोटो खिंच लिए। गांव के लोगों ने वन विभाग को लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *