भरतपुर में पिस्टल बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; 3 पिस्टल, 2 कारतूस बरामद किए

भरतपुर जिले की रुदावल थाना पुलिस ने तीन पिस्टल और दो कारतूस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग पिस्टल बेचने जा रहे थे। रुदावल थाना इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया- अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो युवक कार से खेरिया मोड़ की तरफ जा रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम का गठन किया गया। तलाशी में कार से निकली पिस्टल पुलिस की टीम ने खेरिया मोड़ से झील चौराहे जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया और चेक किया तो कार से 3 देसी पिस्टल और 2 कारतूस मिले। दोनों युवकों से पूछताछ करने पर पता लगा कि तीनों पिस्टल अवैध हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों युवक प्रभात, अजीत निवासी लखनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों की कार, मोबाइलों को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि दोनों युवक किसे पिस्टल बेचने जा रहे थे और कहां से लेकर आए थे। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *