भरतपुर में बारिश से किसान चिंतित:सरसों की फसलों में नुकसान का डर, आगे आने वाले दिनों में निकलेगी तेज धूप

भरतपुर में बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह से धूप निकली। बारिश के साथ चली हवा से सरसों की फसलें खेतों में आडी पड़ गई। वहीं कटी हुई फसलें भीग गई। फसलों में नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। आगे आने वाले दिनों में तेज धूप पड़ेगी। जिससे तापमान भी बढ़ेगा। भरतपुर के आमोली और हलैना इलाके में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा नदबई, वैर, भुसावर, रूपवास, बयाना, उच्चैन में मौसम साफ रहा। कल नदबई, हलैना, आमोली, रूपवास में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिसके कारण मौसम में ठंडक बढ़ी। सुबह से ही आमोली और हलैना को छोड़कर सभी जगह धूप निकली। हलैना इलाके में कोहरा पड़ने के कारण वाहनों की स्पीड में थमी। बारिश से फसल खराबे की संभावना बढ़ी कल हुई बारिश के किसानों को फसल खराबे का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने कल मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद कल बारिश हुई। कल हुई बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना है। क्योंकि खेतों में गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है। बारिश से खेतों में खड़ी सरसों की फसल की फली में गलन बढ़ जाती है। जिसके कारण फसल के गलने की संभावना बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *