भरतपुर में वैन-ड्राइवर ने 6 साल के बच्चे को कुचला,मौत:4 दिन पहले धीरे चलाने के लिए टोका तो धमकाया था-सामने आया तो उड़ा दूंगा

भरतपुर में एक वैन ड्राइवर ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम हर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैन ड्राइवर मानवेंद्र सिंह काफी स्पीड में था। 4 दिन पहले भी उसे कम स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए कहा था। मामला जिले के चिकसाना थाना चारलीगांज में सोमवा शाम 5 बजे का है। परिजनों की ओर से मंगलवार को ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। हर्ष के ताऊ मेघसिंह ने बताया कि चार दिन पहले भी ड्राइवर को कम स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए टोका था। इस पर ड्राइवर ने धमकाया भी था कि सामने आया तो उड़ा दूंगा। सड़क किनारे था मासूम, स्पीड में आया और कुचल दिया हर्ष के ताऊ मानवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बातया कि- सोमवार को हर्ष दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान वैन ड्राइवर मानवेंद्र सिंह स्पीड में रेलवे पुलिया की तरफ से आ रहा था। जहां उसने सड़क किनारे खड़े हर्ष पर वैन चढ़ा दी। इधर, जैसे ही ये हादसा हुआ मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे। परिजन मौके पर पहुंचे तब तक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। उसे चिकसाना के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। वहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। ताऊ का आरोप-चार दिन पहले टोका तो धमकाया था मेघसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि चार दिन पहले शुक्रवार को वह घर के सामने खड़ा हुआ था। उस दिन भी वह रेलवे पुलिया की तरफ से स्पीड में आ रहा था। इस पर मैंने उसे ​हाथ के इशारे से रोका और टोकते हुए कहा- भाई गांव के रास्तों पर छोटे बच्चों और ग्रामीण भी चलते है। गाड़ी को इतनी स्पीड में मत चलाया करो। इस पर ड्राइवर मेघसिंह ने धमकाते हुए कहा- स्पीड तो ऐसी रहेगी। तू और तेरे परिवार के लोग मुझ से सावधान रहना। अगर कोई मेरी गाड़ी के सामने आया तो उसे मैं उड़ा दूंगा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *