भरतपुर में 53वां महामूर्ख सम्मेलन:खुली जीप में साफा-चश्मा लगाकर शामिल हुई महिलाएं; महा मूर्खाधिराज की उपाधि भी सौंपी

भरतपुर में आज 53वां महामूर्ख सम्मेलन हुआ। इस दौरान महा मूर्खाधिराज की शोभायात्रा निकाली गई। महा मूर्खाधिराज समाजसेवी ओमप्रकाश सिंघल को बनाया गया। शोभायात्रा शहर के कुम्हेर गेट से शुरू हुई और बिजलीघर चौराहे पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में करीब 25 झांकियों को शामिल किया। मसान की होली समेत कई झांकियां शामिल हुई मसान होली की झांकी, छोटे बच्चों की टीम सहित भगवान की कई झांकियां भी दिखीं। कलाकारों ने जमकर डांस किया। वहीं ऊंट पर भी कलाकारों ने डांस की परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा बहरूपियों ने बच्चों को खूब डराया। सम्मेलन के बाद होली की शुरुआत
मित्र मंडल तरुण समाज समिति हर साल महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन करवाती है। इसमें महामूर्ख की उपाधि समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को दी जाती है। महामूर्ख शब्द को व्यंग के तौर पर लिया जाता है। सम्मेलन के दौरान लोगों में महामूर्ख की उपाधि पाने की होड़ भी देखी जाती है। महामूर्ख सम्मेलन हर साल होली के मौके पर होता है। इसके बाद शहर में होली की शुरुआत हो जाती है। अब देखिए सम्मेलन की तस्वीरें पहली बार शोभायात्रा भी शामिल हुई शोभायात्रा में पहली बार महिलाएं भी शामिल हुई। महिलाएं खुली जिप्सी में बैठकर वीरांगनाओं का रूप रखकर निकली। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। शोभायात्रा को देखने के लिए लोग बाजारों में पहुंचे और छतों पर चढ़े दिखाई दिए। लाइव अपडेट्स के लिए पढ़िए लाइव ब्लॉग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *