भरतपुर में एक बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। महिला का पति घर पर दूसरे कमरे सो रहा था। जबकि बेटे और बहू घर पर नहीं थे। दरिंदे ने पहले घर के बाहर खड़े होकर मामी कहकर आवाज लगाई। जब बुजुर्ग महिला घर के बाहर आई तो जबरन घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। घटना को गुरुवार(22 जनवरी) को भरतपुर के एक गांव में हुई। पुलिस ने पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामी कहकर आवाज लगाई, फिर जबरन घुस गया
थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के बेटे ने बताया- मैं 22 जनवरी को मजदूरी करने के लिए गया था। मेरी पत्नी जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गई थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पर 85 साल की मां और पिता अकेले थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति घर पर आया। घर के सामने खड़ा होकर मामी कहकर आवाज लगाने लगा। आवाज सुन बुजुर्ग महिला घर के बाहर आई। उसने व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद व्यक्ति जबरन घर में घुस गया। उसने बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला व्यक्ति का विरोध भी नहीं कर पाई। महिला का पति दूसरे कमरे में सो रहा था। दरिंदगी करने के बाद आरोप मौके से फरार हो गया। घर लौटने पर बेटे और बहु को बताई आपबीती
जब बहू जंगल से लौटी तो पीड़िता ने आपबीती बताई। शाम को बेटा जब घर आया तो, बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को भी घटना के बारे में बताया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे ने गांव में पूछताछ की तो पता लगा दोपहर को एक व्यक्ति गांव में घूम रहा था। उसने घर के बारे में भी पूछा था, लेकिन आरोपी ने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


