भरतपुर में BDA ने 35 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण:अवैध कॉलोनी बसाने की हो रही थी कोशिश, प्लॉट बनाकर नींव भर रखी थी

भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आज 35 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। जमीन अवैध कॉलोनी बनाने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा जमीन पर एक अवैध रास्ता भी बना दिया था। जिसे आज BDA ने पूरी तरह से साफ किया। 35 बीघा जमीन पर गांव के करीब 50 लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमण हटाने के दौरान BDA की टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। नोटिस देकर सूचित किया BDA के आयुक्त प्रतीक जुईकर ने बताया कि BDA की तरफ से एक आम सूचना जारी की गई थी। जहां-जहां पर भी BDA या UIT के बिना अप्रूवल के कॉलोनियां बनाई जा रहीं हैं। उन सभी को एक नोटिस देकर सूचित किया गया था कि जहां भी अवैध निर्माण या अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्हें BDA द्वारा कार्रवाई करके हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आज से BDA ने कार्रवाई शुरू की है। जाटौली घना गांव के पास 30 से 35 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बनाने की कार्रवाई की गई थी। वहां पर रास्ते बनाकर प्लॉट बनाकर नींव डाली गई थी। उसे हटाने की कार्रवाई BDA द्वारा की गई है। कलेक्टर द्वारा SDM को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मौके पर कई अधिकारी करवाई के लिए पहुंचे थे। अवैध कॉलोनी और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA की कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *