भरतपुर में IOCL की पाइपलाइन से 400 मीटर दूर आग:फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में काबू पाया; सूखी झाड़ियां जलने लगी थी

भरतपुर के झारौटी गांव स्थित बाढ़ गंगा नदी बहाव क्षेत्र में लगी सूखी झाड़ियों में आग लग गई। यह घटना से 4 सौ मीटर की दूरी पर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइप जा रही है। घटना की सूचना पर IOCL के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 30 मिनट में आग बुझाई खेड़ली मोड़ थाना इलाके के ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि आज सूचना मिली कि झारौटी गांव के जंगल में सुखी झाड़ियों में आग लग गई है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बारे में कंट्रोल रूम और फायर बिग्रेड को सूचित किया। मौके पर तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। फायर बिग्रेड की मदद से करीब 30 मिनट के आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। IOCL की पाइप से 400 मीटर दूर लगी आग IOCL के सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। IOCL की लाइन से करीब 400 मीटर की दूरी पर यह आग लगी। पाइप लाइन के लिए कोई नुकसान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *