भरनो के गाढ़ाटोली में किशोर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

भरनो|भरनो थाना क्षेत्र के गाढ़ाटोली गांव में सोमवार देर शाम महेश उरांव के 16 वर्षीय पुत्र अशीष उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में आशीष अकेले थे, सोमवार उसके पिता और दादी दूसरे गांव मिट्टी देने गए थे। पिता जब वापस आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। तब घटना का पता चला। इधर सूचना पर भरनो पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कल यानी मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। गुमला|शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घाघरा प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कोटामाटी में कार्यरत सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार महापात्र को उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा उपायुक्त की अनुशंसा के आलोक में की गई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार महापात्र के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। उन पर आरोप था कि वे विद्यालय की निर्धारित समयावधि प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते थे। विद्यालयीन कार्यों के प्रति उनकी निरंतर उदासीनता के कारण स्कूल का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा था। ​ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा विभाग को सौंपे गए, अभ्यावेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि शिक्षक की लापरवाही का सीधा असर विद्यार्थियों के पठन-पाठन और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। अनुशासनहीनता और मनमाने रवैये के कारण विद्यालय संचालन में कठिनाइयां आ रही थीं। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर खान ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था और उन्हें कार्यशैली में सुधार के लिए चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद, उनके व्यवहार और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा में कोई अपेक्षित बदलाव नहीं देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *