भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखंड के तमाम मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजानुल मुबारक महीने के तीसरे जुमे की नमाज अदा की। तीसरे जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही रोजेदारों द्वारा तैयारी में मशगूल रहे, नन्हें रोजेदारों में विशेष उत्साह देखा गया। इधर, भरनो के बस्ती स्थित जमा मस्जिद में नमाज के दौरान अपनी तकरीर में मौलाना मोतीऊर्रहमान ने कहा बारह महीने में एक रमजानुल मुबारक का महीना सबसे अफजल होता है। उन्होंने मुसलमानों को कहा ग्यारह महीना आप जैसे तैसे तो बीता लेते हैं, लेकिन रमजान का महीना का कद्र करें ,यह महीना खास है, जैसे तैसे नहीं चलेगा। इस महीने को दस-दस दिन के हिसाब से तीन भागों में बांटा गया है। रहमत, मगफिरत, और निजात। रहमत का आसरा निकल चुका है, बाकी बचे असरे का कसरत से पालन करें। और सबै कदर की रात का तलाश करें। जिसने उस रात को पा लिया तो फिर उसका क्या कहना। दिन और आखरत में कामयाबी ही कामयाबी नजर आएगी। मौके पर अंजुमन के सदर मो खलील, मो हुसैन, नूर एहसान,मुस्ताक आलम,समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।


