भरनो में बाइक सवार डिजिटल ठगों ने पेट्रोल पंप पर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर उड़ाए हजारो रुपए

​भास्कर न्यूज|भरनो प्रखंड इलाके में इन दिनों दो अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने पुलिस और पब्लिक की नाक में दम कर रखा है। ये ठग न केवल अपनी गाड़ियां बदल-बदल कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि अपनी बातों के जाल में फंसाकर लोगों को आर्थिक चपत लगा रहे हैं। ताजा मामला भरनो बस्ती स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जहां इन ठगों ने पंप कर्मियों को विश्वास में लेकर 15000 रुपए की ठगी कर ली। ​जानकारी के अनुसार 2 युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने पंप कर्मियों से कहा कि उनके पास नकद नहीं है और उन्हें 15 हजार रुपए की सख्त जरूरत है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि वे पंप के मोबाइल पर ऑनलाइन 15 हजार रुपए भेज देते हैं, जिसके बदले उन्हें कैश दे दिया जाए। ​ठगों ने चालाकी दिखाते हुए मोबाइल पर पैसे भेजने का एक फर्जी सक्सेसफुल पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया। कर्मियों ने स्क्रीनशॉट पर भरोसा कर उन्हें 15 हजार रुपए नकद थमा दिए। ठगों के जाते ही जब कर्मियों ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए खाते में एक भी रुपया नहीं आया था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

​स्थानीय लोगों का मानना है कि इन सभी वारदातों के पीछे वही दो बाइक सवार हैं, जो पहचान छुपाने के लिए कभी स्कूटी तो कभी बाइक का इस्तेमाल करते हैं। पेट्रोल पंप से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के लिए बड़ा सुराग साबित हो सकती है। ​प्रज्ञा केंद्र भी निशाने पर, दिव्यांग युवती को बनाया शिकार: ​यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 22 जनवरी को मरासिल्ली गांव में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली एक दिव्यांग युवती से इन ठगों ने 20000 रुपए की ठगी की थी। कमला ने 23 जनवरी को भरनो थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। ​ जनवरी माह में भी हुई ठगी : ​टेटगा टोली प्रज्ञा केंद्र संचालक से 18 हजार रुपए की ठगी की गई। ​करंज गांव: यहां भी एक प्रज्ञा केंद्र संचालक को ठगने का प्रयास किया गया, लेकिन संचालक की सूझबूझ के कारण ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *