भरमौर में एक फीट तक बर्फबारी:सफेद चादर से ढंके पहाड़ी इलाके, निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी

चंबा जिला के भरमौर में शुक्रवार रात से ही पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह तक बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। सीजन की पहली बर्फबारी का यहां पर लोगों ने जमकर स्वागत किया। वहीं मनीमहेश डल झील, कुगति कंवारसी, होली में 6 इंच से लेकर एक फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। करीब 4 महीने बीत जाने के बाद हो रही बारिश व बर्फबारी पर स्थानीय लोगों में काफी खुशी की लहर है। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण भरमौर में तापमान माइनस में चला गया है। दूसरी तरफ बर्फबारी से चारों तरफ पहाड़ सफेद चादर से ढंक गए हैं, वहीं लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण भरमौर के कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। भरमौर के 84 परिसर में 2 से 4 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण कई जगह पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। प्रशासन ने भी लोगों को बर्फबारी के इस मौसम में पहाड़ों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। ADM भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कहा है कि बर्फबारी से इस सीजन के निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए कह दिया गया है। बर्फबारी के चलते भरमौर के एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *