भवानीपुरा में पुरानी रंजिश पर युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

भास्कर संवाददाता | भिंड शहर के भवानीपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दे डाला। मामले में पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित रामवरन कुशवाह 24 साल पुत्र शंकर कुशवाह निवासी राजहोली ने शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार के रोज शाम 5:30 बजे के करीब जब वह मुक्तिधाम के पास बैठा हुआ था। तभी आरोपी मनोज जाटव निवासी भवानीपुरा मौके पर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगा। उसे ऐसा करने से रोकने पर मनोज ने मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट की इस वारदात के संबंध में पीड़ित रामवरन द्वारा शिकायत करने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनोज जाटव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *