भवानीमंडी में एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई:4 वारंटियों को किया गिरफ्तार, टीम ने अलग-अलग जगहों पर दी दबिश

भवानीमंडी पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऐरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत पुलिस ने चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेशचंद मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भवानीमंडी निवासी जाफर हुसैन (44), खेताखेड़ा निवासी मुकेश (32), पचपहाड़ निवासी अकील अहमद (38) और बाण्डी निवासी धीरज सिंह (32) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह कार्रवाई स्थायी वारंटी और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *